उत्तर प्रदेशखबरे

सपा सरकार ने दिया भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण: भाजपा

लखनऊ, 21 जनवरी=  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर प्रशासन के राजनैतिकरण का आरोप लगाया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार ने पार्टी के लिए काम करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया है। सपा सरकार ने अधिकारियों के प्रदर्शन का मूल्याकंन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नोएडा प्लॉट घोटाले में कोर्ट द्वारा दोषी करार दिये गये वरिष्ठ आईएस अधिकारी पर कार्यवाही करने के बजाय हाईकोर्ट की आड़ लेकर के और महत्वपूर्ण पद पर तैनात रखा गया।

दीक्षित ने कहा कि उच्च पुलिस अधिकारियों पर प्रमोशन में रिश्वत लेने के गंभीर आरोपों के बावजूद उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे अनेक अधिकारी हैं। अधिकारियों को संविधान निष्ठ बनाने के बजाय दल निष्ठा का पुरूस्कार दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां केन्द्र सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं की जबावदेही तय करने के लिए सार्थक पहल की है तो दूसरी ओर सपा सरकार भ्रष्ट अफसरों को मलाईदार पदों का इनाम देती रही है।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सपा सरकार ने भष्टाचारियों को संरक्षण दिया है। फतेहुपर में स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अवैध खनन के आरोप में डीएम को संस्पेड करने का फरमान दिया, लेकिन कुछ ही दिन में वह बलिया के कलेक्टर बना दिये गये। ऐसे अफसरों की आड़ में सरकार ने अवैध खनन, नौकरी, टांसफर, पोस्टिंग से लेकर सरकारी ठेकों में जमकर भ्रष्टाचार किया।

दीक्षित ने कहा कि प्रशासन के राजनीतिकरण व भ्रष्टाचार के संरक्षण के चलते विधान मण्डल द्वारा पारित बजट का सदुपयोग नहीं हुआ। इसके लिए ऐसे अधिकारी ही जिम्मेदार है। कि केन्द्र ने अधिकारियों का मूल्याकन प्रदर्शन के आधार किया है।

Related Articles

Back to top button
Close