उत्तराखंडखबरेराज्य

समाज की तरक्की के लिए महिलाओं का विकास जरूरी: प्रकाश पंत

देहरादून, 29 अगस्त : प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘कंफेडरेशन ऑफ वुमन इंटरप्रेन्योर’ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रकाश पंत ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का जो कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है वह वास्तव में सराहनीय है। ऐसे कामों में अन्य लोगों को आना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण अभियान को और तेज करना होगा तभी देश व राज्य का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिला अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा रही है। ऐसे में उनके कार्यों के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। 

रन फॉर उत्तराखंड’ में उमड़े युवा

संस्था द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहन कर उनको स्वावलंबी बनाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी क्रम में मंगलवार ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। 

Related Articles

Back to top button
Close