खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सात प्रतिशत बढ़ा

मुंबई, 22 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की वृद्धि की है, इसके लिए शासन द्वारा एक जीआर निकाला गया है। इससे सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल बन गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के अंतर्गत 16 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं और छह लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। राज्य सरकार द्वारा निकाले गए जीआर के तहत इसका फायदा राज्य के 16 लाख सेवारत कर्मचारियों को व छह लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को होगा। सरकार अभी तक 125 प्रतिशत महंगाई भत्ता अपने कर्मचारियों को देती रही है।

लोग दारु पिएंगे या नहीं, इसका निर्णय करने वाला न्यायालय कौन ?-शिवसेना सांसद संजय राउत

अब उसे बढ़ाकर 132 प्रतिशत कर दिया गया है। यह महंगाई भत्ता एक जुलाई 2016 से लागू किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को नौ महीने का महंगाई भत्ता नगदी स्वरूप में मिलेगा तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खाते में जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close