खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के सुप्रिया सुले ने दिए संकेत

मुंबई, 14 अक्टूबर (हि.स.)। कर्जमाफी पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाए किसानों पर कानूनी कार्रवाई की चेतवानी देने वाली सरकार ने अब किसानों के बाद प्याज व्यापारियों पर दबाव तंत्र बनाना शुरू कर दिया है। आर्थिक संकटों का सामना करने वाले किसानों को प्याज के दामों में सुधार होने से अच्छे पैसे मिल रहे हैं, लेकिन सरकार व्यापारियों पर दबाव बनाना शुरू किया है। किसानों के हितों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने पर सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन करने के संकेत भी राष्ट्रवादी कांग्रेस की सासंद सुप्रिया सुले ने दिया है। 

नासिक में यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान द्वारा संचालित अभियांत्रिकी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार की नीतियों पर टिप्पणी की और कहा कि किसानों को दी जाने वाली कर्जमाफी योजना पर तत्काल क्रियान्वित किया जाए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष यात्रा निकालने के बाद सरकार ने कर्जमाफी का निर्णय किया, लेकिन आघाड़ी सरकार ने किसानों को दस्तावेजों के फेरे में फंसाए बिना उन्हें कर्ज माफी देने का कार्य किया था। 

भाजपा सरकार की कर्जमाफी धोखाधड़ी है, जब कर्जमाफी का पैसा किसानों के खाते में पहुंचेगा। तभी वह असली सिद्ध होगी। सुले ने शिवसेना पर टिप्पणी करते हुए कहा, शिवसेना हमेशा सरकार से बाहर निकलने की धमकी देती है, जो अब चुटकुला बनता जा रहा है। एक ओर विरोध करना और रात को एक साथ बैठने वालों की सरकार चल रही है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए सुले ने कहा कि उसने संस्कृति को बिगाड़ दिया है। नांदेड़ महानगरपालिका चुनाव में भाजपा ने सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर प्रचार किया। इससे पूर्व महाराष्ट्र में इस प्रकार से प्रचार में कभी नहीं हुआ था। 

Related Articles

Back to top button
Close