खबरे

सलमान ने लॉन्च की आशा पारेख की बायोग्राफी, ‘आशा पारेख- द हिट गर्ल’

मुंबई, 11 अप्रैल = कल शाम मुंबई के एक पांच सितारा होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में सलमान खान ने बीते दौर की अभिनेत्री आशा पारेख की बायोग्राफी ‘आशा पारेख- द हिट गर्ल’ का विमोचन किया। इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।

Asha-Parekh

आने वाले खास मेहमानों में धर्मेंद्र, जीतेंद्र, वहीदा रहमान, हेलन, अरुणा ईरानी, इमरान खान, जैकी श्रॉफ, रिचा चड्ढा के अलावा संगीतकार आनंद जी और प्यारेलाल प्रमुख रहे। आशा पारेख की इस बायोग्राफी का प्रस्तावना सलमान खान द्वारा लिखा गया है। इस मौके पर अपने संबोधन में सलमान ने इस बात पर जोर दिया कि पुरानी पीढ़ी के कलाकारों में अब भी एक दूसरे के प्रति लगाव और प्यार है।

11_04_2017-salmankhan11

नई पीढ़ी पर कटाक्ष करते हुए सलमान खान ने कहा कि हमारे पास एक दूसरे के लिए वक्त नहीं हैं और न हम वक्त निकालना चाहते हैं। सलमान ने साफ कहा कि नई पीढ़ी में लगाव और प्यार की कमी महसूस होती है।

aasha parekh

अपने जीवन पर बायोग्राफी लिखे जाने पर सलमान ने कहा कि ये बहुत हिम्मत का काम है और उनके अंदर इतनी हिम्मत नहीं है। सलमान ने कहा कि ये बायोग्राफी उनकी पसंदीदा है।

आशा पारेख की इस बायोग्राफी से पहले हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर और फिर करण जौहर की बायोग्राफी जारी हुई हैं। आने वाले वक्त में जीतेंद्र, जैकी श्रॉफ और वहीदा रहमान पर बायोग्राफी आने की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Close