Home Sliderखबरेविदेश

सुहागरात पर हैवान शौहर ने लोहे की रॉड से किया बलात्कार , रिशेप्शन के दिन मर गई दुल्हन

नई दिल्ली : पाकिस्तान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया। यहां पर एक व्यक्ति ने सुहागरात के दौरान अपनी पत्नी के साथ लोहे की रॉड से रेप किया। इस घटना के बाद महिला की रिशेप्शन के दिन मौत हो गई। लड़की को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डाले। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।  

डॉक्टर ने किया ट्विट 

पीड़िता के परिवार ने व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फातिमा शिरीन यहां पर पेशे से डॉक्टर हैं। 13 जनवरी को उन्होंने इस बारे में कुछ ट्वीट्स किए। लिखा, “मेरी एक मरीज की जान अधिक खून बह जाने के कारण चली गई, क्योंकि घाव बहुत गहरे थे। हमने उनके पिता को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया है। उसका शौहर मनोरोगी है, जिसने उसके शरीर में लोहे की रॉड डाल कर खौफनाक तरीके से सैक्स किया था।”

अगले ट्वीट में डॉक्टर फातिमा ने बताया कि अपनी सुहागरात पर बलात्कार का शिकार हुई पीड़िता की मौत उसके रिसेप्शन के दिन हुई थी। लोहे की रोड द्वारा बलात्कार में उसकी जान गई है। डॉक्टर फातिमा ने समाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को सैक्स के बारें क्यों जागरूक नहीं करते हैं? हमारे समाज को चुल्लु भर पानी में डूब मरना चाहिए। पुलिस में यह केस तो दर्ज हुआ लेकिन कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।  

महिला डॉक्टर द्वारा ट्वीट्स करने के बाद लोगों ने इस पर अपनी रिएक्शन दिया।

एक व्यक्ति ने ट्वीटर पर लिखा कि यह समय बेटों को महिलाओं की इज्जत के लिए समझाने का है। हमारा मुख्य उद्देश्य बेटियों की जिंदगी पर ध्यान देना है, लेकिन हम बेटों को कभी नहीं सिखाते कि महिलाओं की इज्जत कैसे करनी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button
Close