खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सोनई हत्याकांड के 6 दोषियों को फांसी की सजा

मुंबई, 20 जनवरी (हि.स.)। अहमदनगर जिले में बहुचर्चित सोनई हत्याकांड के 6 दोषियों को आज जिला कोर्ट ने फासी की सजा सुनाई है। इस सजा के साथ कोर्ट ने दोषियों को 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी सुनाया है। कोर्ट जुर्माने की रकम में से आधी रकम पीडि़त परिवार को दिए जाने का भी आदेश जारी किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार अहमदनगर जिले में स्थित सोनई में प्रेमप्रकरण की वजह से 1 जनवरी 2013 को सचिन घारु, संदीप राजू धनवार व राहुल कंडारे की हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जांच करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने इस मामले में प्रकाश विश्वनाथ दरंदले, रमेश विश्वनाथ दरंदले, पोपट विश्वनाथ दरंदले, गणेश पोपट दरंदले , अशोक नवगिरे व संदीप कुरहे को दोषी करार दिया था और आज इन सबको फांसी की सजा सुनाई गई है। इस मामले में अशोक रोहीदास फलके को निर्दोष रिहा किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close