खबरेछत्तीसगढ़

CM ने दी जनता को ‘छेरछेरा’ पर्व की बधाई .

रायपुर, 11 जनवरी=  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पौष शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर जनता को राज्य के प्रमुख लोकपर्व ‘छेरछेरा’ की बधाई और शुभकामनाएं दी।

डॉ. सिंह ने बुधवार को जारी बधाई संदेश में कहा है कि खेतों से खलिहानों में नई फसल के आगमन पर भारत के सभी राज्यों में देवी अन्नपूर्णा के स्वागत में अलग-अलग नामों से मनाए जाने वाले त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। इसी कड़ी में देश के कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के गांव-गांव में ‘छेरछेरा’ पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है।

यह हमारे प्रदेश के मेहनतकश किसानों का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व परोपकार और दानशीलता की भावना के अनुरूप ‘अन्नदान’ का भी संदेश लेकर आता है। गांव-गांव में बच्चों की टोली घर-घर जाकर अन्नदान का अनुरोध करती हैं। किसान भी प्रसन्नता के साथ अनाज भेंट करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य के किसानों, ग्रामीणों और समाज के सभी वर्गों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
Close