Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सोनी की हालत में सुधार, आज पहली बार उसने खाई खिचड़ी

पटना, 04 अगस्त (हि.स.)। मुंगेर में 30 घंटे बाद वोरवेल से निकली सोनी उर्फ़ सना को अंदरुनी चोट आई है। उसका इलाज पटना के पीएमसीएच के आईसीयू में स्पेशलिस्टों की निगरानी में चल रहा है। 

पीएमसीएच द्वारा शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पाइप और मिट्टी के बीच 45 फीट नीचे गिरने से सोनी को सिर के अंदर के भाग, कान, चेहरे और आंखों में चोट आई है। इसलिए उसका चेहरा और आंख सुजा हुआ है। यह धीरे-धीरे कम हो रहा है। उसने आज पहली बार दलीया, खिचड़ी खाई है | साथ ही उसने आज पहली बार बातचीत भी की।

आज स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोनी से अस्पताल में मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोनी की चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए अस्पताल प्रबंधन को बेहतर उपचार से संबंधित आवश्यक निर्देश। उन्होंने कहा कि उसकी हालत में काफी सुधार है। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद उसे घर भेजा जाएगा। बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों की टीम पल-पल स्थिति की जानकारी लेकर उपचार कर रही है। आशा है जल्द ही स्वस्थ होकर घर जाएगी।

उन्होंने सोनी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा है कि गंभीर परिस्थितियों से जूझने के बाद भी सोनी का बाल बांका नहीं हुआ। बेहतर इलाज के लिए उन्होंने चिकित्सकों को भी धन्यवाद दिया। सन्नो के परिजनों को ढाढस देते हुए कहा कि अब कोई चिंता की बात नहीं है। करीब एक घंटे तक रूके स्वास्थ्य मंत्री ने सोनी का हाल जाना और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस संबंघ में उन्होंने काफी देर तक डाक्टरों से मंत्रणा कर हर तरह की सुविधा देने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button
Close