खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

स्कूल जाने के लिए तैयार थे विद्यार्थी तभी सिर पर गिर गया भारी नारियल

मुंबई, 28 जुलाई : घाटकोपर स्थित माता रमाबाई नगर में दो विद्यार्थियों के सिर पर पेड़ से नारियल गिर जाने से घायल हो गए हैं। दोनों बच्चों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया। 

रमाबाईनगर में जॉय मॅक्स नामक विद्यालय के पास नारियल का पेड़ है जहां विद्यार्थी विद्यालय जाने के लिए एकत्रित हुए थे। उसी दौरान पेड़ से नारियल टूटकर विद्यार्थियों पर गिर गया जिससे दो विद्यार्थी मामूली रूप से घायल हो गए।

पिछले दिनों चेंबूर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के ऊपर नारियल का पेड़ गिर जाने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई थी। इसी तरह ठाणे में पेड़ गिरने से एक वकील की मौत हो चुकी है। 

Related Articles

Back to top button
Close