Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली
बांद्रा के योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुंबई के बांद्रा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
समाजिक संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी भाग लेंगे।
योग का अभ्यास करने के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 जून को हर साल दुनियाभर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।










