Home Sliderखबरे

BIRTHDAY SPL: किशोर दा की वजह से चमकी थी इन सितारों की किस्मत ……….

मुंबई : बॉलीवुड के नायक और गायक किशोर कुमार आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। उनकी उस जादुई आवाज ने लाखों दिलों में प्रेम का एहसास जगाया है । गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्माता, लेखक के तौर पर किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमा में काम किया लेकिन लोगों के दिलों में सबसे खास जगह बनाई उनकी गायिकी ने। किशोर दा भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन अपनी  आवाज और गाय़िकी की वजह से फैन्स के दिलों में वो जिंदा है।

किशोर कुमार ने संगीत की कोई तालीम नहीं ली थी।  वो तो जो भी गाते बस दिल लगा के गाते थे।  चाहे रोमांटिक गाने हो या फिर दर्द भरे नग्में किशोर सीधे दिल पर असर करते थे । किशोर कुमार आज भी अपनी आवाज की बदौलत हमारे आस-पास मौजूद हैं। पुरानी के साथ-साथ नई पीढ़ी भी उनकी आवाज की दीवानी है।

किशोर जितने उम्दा कलाकार थे, उतने ही रोचक इंसान। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में 4 अगस्त 1929 को जन्मे किशोर हिंदी सिनेमा एक अमर आवाज बने। किशोर कुमार ने हिन्दी सिनेमा के तीन नायकों को महानायक का दर्जा दिलाने में अहम रोल निभाया । उनकी आवाज के जादू से देवआनंद सदाबहार हीरो कहलाये । एक से बढ़कर एक गाने किशोर दा ने देवानंद के लिए गाया । राजेश खन्ना को सुपर स्टार बनाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।  वो किशोर दा ही थे जिन्होंने मेरे सपनो की रानी गाया और हिंदी सिनेमा को मिला पहला सुपर स्टार ।

 बॉलीवुड में जब एंग्री यंग मैन आया तो उसे बुलंद आवाज किशोर कुमार ने दी। वो किशोर की ही आवाज थी जिसके कारण अमिताभ बच्चन महानायक कहलाने लगे। शुरू में किशोर कुमार को एस डी बर्मन और अन्य संगीत कारों ने अधिक गंभीरता से नहीं लिया और उनसे हल्के स्तर के गीत गवाए गए लेकिन किशोर कुमार ने 1957 में बनी फिल्म फंटूस में दुखी मन मेरे गीत अपनी ऐसी धाक जमाई कि जाने माने संगीतकारों को किशोर कुमार की प्रतिभा का लोहा मानना पड़ा। इसके बाद एसडी बर्मन ने किशोर कुमार को अपने संगीत निर्देशन में कई गीत गाने का मौका दिया।

एस डी वर्मन ने  कई फिल्मों में  किशोर कुमार को गाने का मौका दिया। किशोर दिन ब दिन निखरते रहे उनके गाने हर तरफ गूंजने लगे । इसके बाद आर डी बर्मन ने किशोर के साथ तालमेल बनाया और फिर तो संगीत की दुनिया में इतिहास रच गया। एक अनुमान के किशोर कुमार ने वर्ष 1940 से वर्ष 1980 के बीच के अपने करियर के दौरान करीब 574 से अधिक गाने गाए।

Related Articles

Back to top button
Close