Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उन्हें किडनी और लीवर की समस्या है। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है।

बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी डायलिसिस भी कराई गई है। शरीर के कई अंगों ने काम करना कम कर दिया है। हालांकि, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि सीएम योगी के पिता उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रहते हैं। आनंद सिंह बिष्ट (89) उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं। उन्हें बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स लाया गया था।

यहां उन्हें एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया है। लेकिन रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पौड़ी में उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close