Home Sliderखबरेराज्य

कांग्रेस-माकपा की संयुक्त मांग : अम्फन चक्रवाती घोषित हो राष्ट्रीय आपदा

कोलकाता। घातक चक्रवाती तूफान अम्फन को लेकर हालात का जायजा लेने पहुंची सेंट्रल टीम से माकपा और कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। इसके साथ ही निवेदन किया कि केंद्रीय फंड का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं हो।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा व विधानसभा में विरोधी दल के नेता अब्दुल मन्नान के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अमिताभ चक्रवर्ती भी शामिल थे।
दूसरी ओर, माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में माकपा प्रतिनिधिमंडल ने भी केंद्रीय टीम से मुलाकात की।

अब्दुल मन्नान ने कहा कि उन लोगों ने पूरी परिस्थिति से केंद्रीय टीम को अवगत कराया है। दो दिन पहले उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। प्रभावित लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री जो तथ्य दे रहे हैं वास्तव से उनका मेल नहीं है। राहत वितरण में भी राजनीति की जा रही है और वास्तव में जो क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें मुआवजा नहीं मिल रहा है।

माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाये। इससे अन्य गैर सरकारी संगठन भी मदद कर पायेंगे और प्रभावित लोगों को मदद मिलेगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय टीम एक बार फिर चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए दक्षिण 24 परगना रवाना हो गई। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close