Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

केजरीवाल ने की दिल्‍ली फतह, कहा-दिल्‍ली में हुआ नई राजनीति का उदय

नई दिल्‍ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजों में आप आदमी पार्टी (आप) को बंपर जीत मिलते दिख रही है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक आप 60 सीटों पर आगे चल रही है।

आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने आज अलग किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। जिसे कहते हैं काम की राजनीति। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले वंदेमातरम के नारे लगवाए। अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह राजनीति देश को अलग दिशा में लेकर जा सकती है। ये पूरे भारत माता की जीत है।

केजरीवाल ने कहा, आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यावाद देता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली वासियों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आपने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया है। हमे पूरा पांच साल अब और भी अच्छे से काम करना है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा, जो स्कूल बनवाएगा, जो पार्क बनवाएगा।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close