Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेदेशराज्य

निर्भया के दादा ने दरिन्दों को दी ‘कोरोना’ वायरस की संज्ञा

बलिया । निर्भया के दोषियों की फांसी के बाद देश भर में खुशियां मनाई जा रही हैं। निर्भया के गांव में भी चारों दोषियों के फांसी पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाए जा रहे हैं।

निर्भया के दादा ने गुनहगारों को ‘कोरोना’ वायरस बताते हुए कहा कि देश से दो तिहाई वायरस खत्म हो जाएंगे। निर्भया के चारों गुनहगारों को आज सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर फांसी दिए जाने के बाद से ही बलिया जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर निर्भया के गांव में जश्न का माहौल है। निर्भया के दादा ने कहा कि एक काली रात के बाद आज एक नया सबेरा आया है। सात साल बाद निर्भया को न्याय मिला है। इस बार गांव में होली नहीं मनाई गई पर अब होली के साथ-साथ मिठाई भी बंटेगी। यह कार्यक्रम निर्भया के नाम पर बने सरकारी अस्पताल पर आयोजित होगा।

उन्होंने निर्भया के दरिंदों को कोरोना वायरस बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे वायरस देश से खत्म हो रहे हैं। लिहाजा यह न्याय देश की सभी महिलाओं के लिए समर्पित है। कहा कि हमें देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा था।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close