Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

PM मोदी व कांग्रेस ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों की कड़ी मेहनत को किया सलाम

नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मजदूर दिवस के अवसर पर देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभाने वाले श्रमिकों के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को सलाम किया है।

वसुंधरा राजे ने ब्रह्मधाम आसोतरा में किये दर्शन

प्रधानमंत्री ने सोमवार को अपने संदेश में कहा, ‘आज, मजदूर दिवस पर हम उन अनगिनत श्रमिकों के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को सलाम करते हैं जो भारत की प्रगति में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। श्रमेव जयते !’

कांग्रेस ने मजदूर दिवस की बधाई दी

कांग्रेस ने मजदूर दिवस के मौके पर देशभर के श्रमिकों को बधाई दी है। पार्टी ने कहा कि हम उन लाखों श्रमिकों के लिए ऋणी हैं, जो हमारे देश के निर्माण के लिए अथक प्रयास करते हैं।

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट करके कहा, ‘श्रम दिवस पर हम सच्चे राष्ट्र निर्माताओं की कड़ी मेहनत को सलाम करते हैं। उनके सपनों की सफलता में देश की प्रगति निहित है।‘

खास बात ये है कि राहुल गांधी सोमवार को मजदूर दिवस के मौके पर गुजरात के आदिवासी इलाके से ‘आदिवासी अधिकार अभियान’ की शुरुआत कर रहे हैं। नर्मदा जिले के देदीपाड़ा गांव में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिस आगामी गुजारत विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close