खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

SBI अध्यक्षा ने किसानों की कर्जमाफी का किया विरोध.

Maharashtra.मुंबई, 15 मार्च (हि.स.)। भारत की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की अध्यक्षा अरुंधति भट्टाचार्य ने किसानों की कर्जमाफी के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा है कि यदि किसानों का कर्ज माफ किया गया तो इसका अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि एक बार कर्ज माफ कर दिया जाता है तो आगे भी कर्ज लेकर किसान उसे भरेंगे नहीं बल्कि अगले चुनाव का इंतजार करेंगे।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने की मांग कर रहा है और वह सदन नहीं चलने दे रहा है। किसानों के कर्ज माफी के मामले में हस्तक्षेप करते हुए एसबीआई की अध्यक्षा ने कहा है कि इससे गलत संदेश जाता है। एक बार कर्ज माफ करने के बाद किसान जब दुबारा कर्ज लेते हैं तो वे उसे भरते नहीं हैं और दूसरे चुनाव का इंतजार करते हैं।

शिवसेना ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा , गोवा में लोकतंत्र की हत्या.

यह मदद करने की गलत पद्धति है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भट्टाचार्य ने कहा है कि जब बैंकों की हालत खराब होती है तो वे सरकारी मदद की ओर देखते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह किसानों की कर्ज माफी का कोई आश्वासन न दे और उन्हें कर्ज राशि को भरने के लिए प्रोत्साहित करें।

Related Articles

Back to top button
Close