Home Sliderखबरेस्पोर्ट्स

दुनिया के महान 50 फुटबॉलरों ने मेडिकल कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया

रियो डी जनेरियो। दुनिया के 50 महान फुटबॉलरों ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे मेडिकल कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया है

फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने करीब डेढ़ मिनट का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पेले, माराडोना, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, डेविड बेकहम, गियानलुइगी बफन, काफू, फेबियो केनवारो, इकेर कासिलेस, जेनेदिन जिदान, कार्ली लियोड और माटरा सहित कई दिग्गज फुटबॉलरों ने मेडिकल कर्मचारियों को मानवता का हीरो करार दिया है

वीडियो में कहा गया है कि दुनिया भर के स्टाफ, स्वयंसेवक और मेडिकल कर्मचारी मानवता की सेवा करने के लिए प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

वीडियो में आगे कहा गया है, कुछ ने इसकी भारी कीमत चुकाई है। कानून, फार्मेसियों, दुकानों, गोदामों, वितरण सेवाओं, सार्वजनिक परिवहन और सुरक्षा में लगे कर्मचारी, हमारे जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मानवता के इन सभी हीरो को फुटबाल धन्यवाद करता है, फुटबाल आपको याद करता है और फुटबाल आपका समर्थन करता है।

बेकहम ने एक बयान में कहा, फुटबालर होने के नाते हमारी प्रशंसा की जाती है, लेकिन इस बार हमारे पास उन लोगों की प्रशंसा करने का मौका है, जो हमारी रक्षा के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close