खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई-पुणे हाईवे पर चलती वोल्वो बस में अचानक लगी आग , हाईवे पर ट्रैफिक जाम

मुंबई, 07 अक्टूबर :  मुंबई-पुणे हायवे पर शुक्रवार देर रात चलती वोल्वो बस में अचानक आग लग जाने से सनसनी फैल गई। इस आग पर काबू पाने का काम सुबह तक जारी था। हालांकि बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था, जिससे यहां किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हो सकी थी। 

वोल्वो बस मुंबई में बोरीवली से पुणे की ओर जा रही थी। हाईवे पर खंडाला के पास अमृतांजन पुल के पास इस बस में अचानक आग लग गई। इससे यह बस जलने लगी थी। लेकिन इसकी जानकारी जैसे ही चालक को मिली, उसने बस को तत्काल रुकवाया और बस में सवार तीन यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बस से बाहर निकाला।

सिर्फ बाल काटने को कहने पर छात्र ने शिक्षकों पर किया कोयते से हमला !

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बहुत देर से फायर ब्रिगेड के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक पूरी बस जलकर खाक हो गई थी। इस घटना की वजह से मुंबई -पुणे हाईवे का ट्रैफिक जाम हो गया था, इसका असर अब तक जारी है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close