Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुणे : देवदर्शन के लिए गई महिला के साथ गैंग रेप

मुंबई, 17 जून = पुणे जिले में स्थित शिंदवणे घाट में देवदर्शन के लिए गई महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और इसके बाद महिला को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की शिकार महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह स्थानीय पुलिस स्टेशन तक पहुंचाया। इससे महिला की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

दहेज़ के लिए बहु को ससुराल पक्ष के हर शख्स ने पिटा , फिर जिंदा जलाने की कोशिश !

फार्चुनर गाड़ी नंबर बरामद 

मिली जानकारी के अनुसार, पुणे में ही केडगांव की रहने वाली महिला नारायणपुर में देवदर्शन के लिए गई थी। शुक्रवार को रात हो जाने की वजह से वह पारगांव चौफुला के पास बसस्थानक पर बस का रास्ता देखते हुए खड़ी थी। इसी दौरान दो लोग फार्चुनर गाड़ी से वहां पहुंचे और महिला को जबरन गाड़ी में बिठाकर शिंदवणे घाट पर ले गए। घटनास्थल पर दोनों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फरार हो गए। स्थानीय पुलिस ने फार्चुनर गाड़ी का नंबर ढ़ूढ़ निकाला है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Close