खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

दहेज नहीं नहीं मिलने पर बर्बरता की हद पार , गर्म सलाखों से जलाने के बाद बाथरूम में किया कैद !

मुंबई, 02 नवंबर : मायके से 20 लाख रुपये का दहेज न लाने पर लोभी ससुराल पक्ष के लोगों ने 24 वर्षीय विवाहिता के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। महिला को बाथरूम के अंधेरे कमरे में कैद करने के बाद गर्म सलाखों से यातना दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे बासी भोजन दिया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। उसने बताया कि ससुराल के लोग उसके साथ पिछले छह महीने से बेरहमी से पेश आ रहे हैं। 

पीड़िता पँचशीला सावंत ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में अपने पति और ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रताडित महिला को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी मिलिंद सावंत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

उद्धव व ममता की मुलाकात से कयासों का दौर शुरू

अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर आरोप जब तक साबित नहीं हो जाते और दहेज मांगने के पुख्ता सबूत नहीं मिलते, तब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। हालांकि मामले की जांच चल रही है। पीड़िता के अभिभावकों ने एक एनजीओ की मदद से ससुराल वालों की कैद से पंचशीला को रिहा कराया था, जिसके बाद यह मामला सामने आया।  (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close