उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

नवरात्रि में गोरखपुर से विंध्याचल तक बस चलाएगा रोडवेज, शुरुआत 21 से

गोरखपुर, 19 सितम्बर (हि.स.)। रोडवेज ने गोरखपुरवासियों को नवरात्रि का तोहफा देने का फैसला किया है। गोरखपुर से विंध्यवासिनी का दर्शन करने के भक्तों के लिए विशेष बसों को चलाया जाएगा। कचहरी बस स्टैंड से चलने वाली इन बसों का संचालन गोरखपुर-विंध्याचल मार्ग पर तीन सेवाओं के रूप में होगा। 21 सितम्बर से बाकायदा इस सेवा की शुरुआत होगी।

नवरात्रि का पर्व हिन्दू लोगों के लिए काफी महत्व का है। इस दौरान माता दुर्गा के 9 रूपों का पूजन-अर्चन कर श्रद्धालु मन्नते मांगते हैं। मन्नतों के पूरा होने के बाद मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालु भखौती के रूप में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। गोरखपुर क्षेत्र के श्रद्धालु भी माता की पूजन-अर्चन करते हैं। अधिकांश श्रद्धालु विंध्याचल जाते हैं और माता के दर्शन का लाभ लेते हैं। लेकिन ऐसे श्रद्धालुओं को सीधे गोरखपुर से विंध्याचल तक की रोडवेज गाड़ियां नहीं मिलती थीं। 

माता विंध्यवासिनी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन या निजी साधनों के सहारे माता के मंदिर तक पहुँचने की विवशता थी। लेकिन अब माता के दर्शनार्थियों को ज्यादा असुविधा नहीं होगी। गोरखपुर रोडवेज ने गोरखपुर-विंध्याचल मार्ग पर तीन सेवाओं की शुरुआत करने वाला है।

रोडवेज सूत्रों की मानें तो पितृ पक्ष की समाप्ति और शारदीय नवरात्रि पर्व के शुरू होते ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। 21 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है। यह सुविधा 30 सितम्बर को नवरात्रि की समाप्ति तक मिलेगी।

गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव राय का कहि नवरात्रि पर विंध्याचल के लिए रोडवेज की तीन सेवाओं को देगा। बसों का संचालन कचहरी बस स्टैंड से गोरखपुर-विंध्याचल मार्ग होगा।
इन समयों पर चलेंगी बसें
-कचहरी बस स्टैंड से 9:00 बजे प्रातः पहली बस रवाना होगी। 
-दोपहर 2:00 बजे दूसरी को रवाना किया जाएगा।
-अंतिम बस रात्रि 9:30 बजे रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button
Close