उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

UP : पारा 40 डिग्री पर स्थिर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बहराइच,12 जून = तराई में गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। सूरज की तपिश और गर्मी लोगों को बेहाल किए हुए है। तराई का पारा सोमवार को भी 40 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर सभी को झुलसन का एहसास हुआ। महिलाएं घरों से छाता लेकर और मुंह ढककर निकलने को मजबूर रहीं।

तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को बेहाल किए हुए है। सुबह अचानक निकली धूप के बाद मौसम में बदलाव आया था। सुबह से ही चिलचिलाती धूप का सामना लोगों को करना पड़ा। गर्म हवाएं नहीं चलीं लेकिन तापमान में कमी के बजाए बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे उमस और चिपचिपाहट से लोग बेहाल रहे।

नक्सलियों की धरपकड़ में जुटी चार राज्यों की पुलिस

नरेंद्र देव कृषि अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ एमवी सिंह ने बताया कि इस समय जो छिटपुट वर्षा हो रही है, वह क्षेत्रीय विक्षोभ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तराई में सप्ताह भर बाद मानसून की दस्तक पर ही वर्षा की उम्मीद है। डॉ सिंह ने कहा कि बहराइच और श्रावस्ती का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता 53 प्रतिशत रही, जिससे उमस और चिपचिपाहट का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि तराई का मौसम सूखा होने के चलते किसानों को खेतों की सिंचाई बराबर करते रहना होगा। जिससे कि फसलों को नुकसान न हो।

Related Articles

Back to top button
Close