Home Sliderदेशनई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने नवीन पटनायक को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ट्वीट के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा, “ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके एक लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।“

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक_ओडिशा बाबू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।“ 

Related Articles

Back to top button
Close