Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भाजपा इस मूल मंत्र ‘’सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा’’ के साथ देश में चलाएगी सदस्यता अभियान , 2 करोड़ नये सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

केशव भूमि नेटवर्क ,नई दिल्ली,14जून : लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जित के बाद एक बार फिर भाजपा इस मूल मंत्र ‘’सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा’’ के साथ देश में एक बड़ा सदस्यता अभियान चलाने जा रही है . इस अभियान के तहत भजपा ने कम से कम 2 करोड़ 20 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है .

 नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के नेताओ ने पत्रकारो से भाजपा के सदस्यता अभियान के विषय में वार्ता की। संगठन के विस्तार का मूल मंत्र सदस्यता है। 6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन है, इससे उपयुक्त दिन इसके लिए कोई और नहीं हो सकता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी अपने विशेष सदस्यता अभियान को 6 जुलाई से प्रारम्भ करने जा रही है।

जहां सरकार का मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास है, वही हमारे संगठन का मूल मंत्र है ‘सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा’। इसी मंत्र के साथ सदस्यता अभियान में हम सभी बूथ पर फोकस कर रहे हैं। यह सदस्यता अभियान वैसे तो पूरे देश में चलेगा, लेकिन कुछ राज्यों में हम विशेष रूप से फोकस करेंगे, जैसे बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुड्डुचेरी, कश्मीर, उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में यह अभियान पूरी ताकत के साथ चलाया जायेगा।

वही इस अभियान के स्वरूप पर चर्चा करने के लिए भाजपा ने 17 जून को केंद्रीय कार्यालय में एक बैठक रखी है। उस बैठक में मार्गदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाग लेने वाले है .इसके लिए सभी प्रदेशों में सदस्यता की तैयारियों की बैठकें 24 जून तक हो जायेंगी। अभी तक भारतीय जनता पार्टी के 11 करोड़ सदस्य हैं। और इस नये सदस्यता अभियान के तहत भाजपा ने कम से कम 2 करोड़ 20 लाख नये सदस्य बनाना का लक्ष्य रखा है।

इस अभियान में मिस्ड कॉल से सदस्य बनाये जायेंगे। मिस्ड कॉल के साथ-साथ कार्यकर्ता बूथ पर जाकर नये सदस्यों के फॉर्म भी भरवायेंगे, जिससे सदस्यता का सत्यापन भी निरंतर होता रहेगा। अभियान में पार्टी के साथ सभी मोर्चे, प्रकोष्ठ भी सदस्यता अभियान को चलायेंगे।

/

महाराष्ट्र: युवक पर टिक-टॉक वीडियो बनाने का शौक पड़ा भारी, एक छोटी सी गलती से चली गई जान………….

Related Articles

Back to top button
Close