खबरे

ऐश्वर्या की वजह से सलमान को हुआ फायदा

नई दिल्ली (12 अगस्त): करीब 10 साल बाद सलमान ख़ान अपने पुराने शो दस का दम को लेकर वापस लौटे हैं जिस तरह से सलमान ने दस का दम के इस न्यू एडिशन को लॉन्च किया था उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि इस बार दबंग ख़ान का शो दस का दम जरूर कमाल दिखाएगा। लेकिन शो की खास टीआरपी नहीं आई है। इसीलिए मेकर्स ने शो पर अब सेलिब्रिटीज को बुलाना शुरू कर दिया है। साथ ही शो को भी एक्सेंड कर दिया गया है।

बीते दिनों से ही शो पर कई सेलिब्रिटीज आ रहे हैं।  इसी के चलते अब शो को फायदा हुआ है। जी हां, आखिरकार शो टीआरपी लिस्ट में शामिल हो गया है। हाल ही में इस शो की टीआरपी लिस्ट सामने आई है। इसमें शो 20वें पायदान पर है। आपको बता दें दस का दम शुरु होने से पहले सभी को इस शो से काफी उम्मीदें थीं।  सभी को लगा कि दस का दम को भी बिग बॉस की ही तरह काफी एप्रिसिएशन मिलेगा। लेकिन शुरु होते ही दस का दम ने दम तोड़ दिया। शो का नाम भले ही दस का दम है लेकिन दर्शकों को इसमें कोई दम नहीं दिखा। 

जिस वजह से टीआरपी की लिस्ट में शो को एंट्री ही नहीं मिली। जिसके बाद मेकर्स ने दस का दम वीकेंड शो को वीकेंड पर शिफ्ट करने का फैसला लिया। साथ ही शो में आम आदमी की जगह सेलीब्रिटी कंटेस्टेंट्स को दी। और ये फैसला उनके लिए बेहद फायदेमंद भी साबित हुआ। बीते दिनों ही सलमान के शो में अनिल कपूर अपनी फिल्म फन्ने खां का प्रमोशन करने गए थे। तब शो में ऐश्वर्या राय बच्चन का खूब जिक्र हुआ था। हर तरफ ये आलम था कि सलमान के शो में ऐश्वर्या पहुंच गईं। इसी के चलते मीडिया में भी खूब सुर्खियां बनी साथ ही लोगों ने इस एपिसोड को भी पसंद किया। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ऐश्वर्या की  वजह से सलमान को उनके गिरते TRP में फायदा हुआ .

Related Articles

Back to top button
Close