Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अहमद पटेल ने किये सुपर कॉप गिल के अंतिम दर्शन

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। ‘सुपर कॉप’ के नाम से मशहूर, पंजाब के पूर्व डीजीपी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (आईपीएस) केपीएस गिल के पार्थिव शरीर को दिल्ली के तालकटोरा रोड स्थित उनके आवस पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल ने शनिवार को केपीएस गिल के अंतिम दर्शन किये। शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे बीमारी के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

अहमद पटेल ने गिल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में केपीएस गिल के योगदान को देश कभी भूल नहीं पाएगा और हमेशा उनका ऋणी रहेगा| केपीएस गिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह किडनी से जुड़ी बीमारियों के कारण परेशान थे और किडनी फेल होने के चलते उनकी मौत हुई।

जरूरत की इस घड़ी में भारत, श्रीलंका के साथ है: पीएम मोदी

गिल ने पंजाब में आतंकवाद को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। वे दो बार पंजाब के डीजीपी रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई संवेदनशील मामलों में अपना कौशल दिखाया था। 2006 में सुरक्षा सलाहकार रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को बस्तर की तीन सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की थी। केपीएस गिल ने अफगानिस्तान के मामले में भी काम किया था। वहां युद्ध के माहौल में भी 218 किलोमीटर देलारम-ज़रंज हाईवे का निर्माण चार साल में कराया था। गिल 1995 में भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर हुए थे ।

सिविल सर्विस में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था। इसके अलावा गिल भारतीय हॉकी फैडरेशन के प्रेसीडेंट भी रहे।

Related Articles

Back to top button
Close