उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का प्रदर्शन

लखनऊ, 29 अगस्त : आंगनबाड़ी के कर्मचारी मंगलवार को जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा (एआईएईए) के बैनर तले इकठ्ठा हुए। कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया।

एआईएईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तरह ही उत्तर प्रदेश में मानदेय तय हो। कम से कम नौ हजार रूपए मानदेय मिलना चाहिए। आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मृत होने के बाद उनके परिवार के आश्रिम महिला को योग्यता के अनुसार नियुक्त किया जाए। कार्य दिवस पर मृत्यु होने पर 10 लाख का मुआवजा दिया जाए। 

सिंह ने कहा कि मुख्य सेविकाओं के सभी पदों पर वरिष्ठता के आधार पर कार्यकत्रियों का जल्द से जल्द प्रमोशन किया जाए और बाहर से सीधी भर्ती को बन्द किया जाए। शासकीय कर्मचारियों की तरह आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मुख्य सेविकाओं के पदों पर प्रमोशन के लिए 50 वर्ष की आयु सीमा का प्रतिबन्ध हटाया जाए। 

Related Articles

Back to top button
Close