खबरेदेशनई दिल्ली

भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक रविवार को

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक दिनांक 23 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय में होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की कवायद शुरू

भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि रविवार को होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित होंगे। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू , केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय सड़क परिवहन- राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, संगठन महामंत्री रामलाल तथा भाजपा शासित 13 राज्यों के सभी मुख्यमंत्री एवं 5 उप मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक 27 अगस्त, 2016 को हुई थी।

Related Articles

Back to top button
Close