Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

‘आप’ को कहीं दुश्मन तो फंडिंग नहीं कर रहे : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 06 मई= भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के विदेशी चंदे की जांच की मांग की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को अपने विदेशी चंदे की एक-एक पाई और देनदारों को सामने लाना चाहिए और सरकार को चंदे का ऑडिट करना चाहिए। तिवारी ने जांच की मांग करते हुए संदेह जताया कि आप को कहीं दुश्मन तो फंडिंग नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने से पहले बड़ी-बड़ी बातें की थी, सिस्टम में पारदर्शिता लाने की बातें की थी, अगर सच में ये लोग पारदर्शिता लाना चाहते हैं तो इन्हें विदेशी चंदे का व्योरा सामने रखना चाहिए।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सुकमा शहीद परिवारों को 50 – 50 हजार की मदद की घोषणा की

उन्होंने कहा कि यह पार्टी ‘इन्डिया अगेंस्ट करप्शन’ के सिद्धांतों पर खड़ी की गयी थी। आज खुद भ्रष्टाचार में डूब गयी है, अगर ये सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना चाहते हैं तो उन सभी देनदारों का नाम बताएं जिन्होंने इन्हें चंदा दिया है।

तिवारी ने कहा मुझे समझ में नहीं आता कि उन देनदारों का ब्यौरा देने में क्या परेशानी है| देश को पता चलना चाहिए कि कहीं आप को गलत लोग तो चंदा नहीं दे रहे हैं| कहीं भारत की बर्बादी चाहने वाले लोग तो आप को चंदा नहीं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close