Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

इसरो 2014 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली 18 मई = पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन इसरो को वर्ष 2014 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के नेतृत्व में निर्णायक मंडल ने वर्ष 2014 के लिए इस पुरस्कार की घोषणा की थी जिसमें एक ट्रॉफी, एक प्रशस्ति पत्र और एक करोड़ रुपये की नकदी शामिल है। इसरो के अध्यक्ष किरण कुमार ने संस्थान की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। इसरो को यह पुरस्कार उसकी ऐतिहासिक उपलब्धियों मंगल ग्रह मिशन, अंतरिक्ष क्षेत्र का शांति बहाली के लिए अंतर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिया गया है।

जंतर-मंतर एवं राजघाट पर केजरीवाल के खिलाफ अनशन शुरू

डॉक्टर सिंह ने वर्ष 2015 का यह पुरस्कार शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त को वर्ष 2016 में दिया था। पूर्व में यह पुरस्कार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, नामीबिया के नेता सैम न्यूज़ोमा, कीनिया के पर्यावरणविद वंगारी मथाई और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को मिल चुका है।

Related Articles

Back to top button
Close