Home Sliderउत्तराखंडखबरेराज्य

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भूस्खलन पर मॉनिटरिंग के दिए निर्देश , चारधाम यात्रा जारी

देहरादून, 19 मई : कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि जोशीमठ के निकट भूस्खलन से बाधित मार्ग के कल दोपहर से पहले खुलने की पूरी सम्भावना है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सचिव अमित नेगी को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और यात्रियों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। चारधाम यात्रा निर्बाध चल रही है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : बद्रीनाथ के रास्ते पर लैंडस्लाइड, करीब 25000 यात्री फंसे !

जिलाधिकारी, एसएसपी और बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुँचे गये है। भूस्खलन साइट के दोनों तरफ यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। बद्रीनाथ, जोशीमठ और पांडूकेश्वर में यात्रियों के रुकने की पर्याप्त व्यवस्था है।

एसडीएम, जोशीमठ में यात्रियों के लिये सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर रहे हैं। दोनो हाई स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधा, रहने और खाने की पूरी सुविधा है। बीआरओ के अधिकारी कह रहे हैं मार्ग कल 12 बजे से पहले खोल दिये जायेंगे। कमीश्नर गढ़वाल श्री विनोद शर्मा भी मौके पर पहुंचने के लिय रवाना हो गये है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक स्वयं भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारीयो को आपदा से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा .

Related Articles

Back to top button
Close