Home Sliderदेशनई दिल्ली

उपराष्ट्रपति नायडू ने दी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ व लंबी आयु की कामना की।

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर राष्ट्रपति को बधाई देते हुए तस्वीर भी साझा की है।

72 वर्षी कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के परौंख गांव में हुआ था। इससे पूर्व राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री ने भी बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की।

Related Articles

Back to top button
Close