Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

उप्र के सरकारी कर्मियों को दशहरे की सौगात, आज ही मिल गया वेतन

लखनऊ, 28 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दशहरे की सौगात दी है। उन्हें सितम्बर माह का वेतन और पेंशन गुरुवार को ही दे दिया गया। राज्य सरकार ने यह निर्णय त्यौहारों के कारण बैंकों की बंदी के चलते लिया है। 

विभिन्न पर्वों के कारण बैंकों में 29 सितम्बर से दो अक्टूबर तक अवकाश है। इसी कारण राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन और पेंशन आज ही देने का निर्णय लिया। इसके लिए शासन की तरफ से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और जिलों के मुख्य कोषाधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया था। 

गौरतलब है कि 29 सितम्बर को दुर्गा नवमी और 30 सितम्बर को विजयादशमी की छुट्टी है। इसके अलावा पहली अक्टूबर को रविवार एवं मोहर्रम की छुट्टी है और 02 अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश है। इन छुट्टियों के चलते करीब सभी बैंक 29 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। लेकिन छुट्टी से पहले ही कर्मचारियों को वेतन देकर सरकार ने त्यौहार के समय उन्हें बड़ी राहत दी है। 

Related Articles

Back to top button
Close