उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

उ.प्र. में शीत लहर का प्रभाव, दिन के बाद रात के पारे में भी गिरावट

लखनऊ, 25 नवम्बर (हि.स.)। प्रदेश में ठण्ड के दस्तक देने के बाद अब पारे में गिरावट का दौर जारी है। रात में जहां ठिठुरन बढ़ती जा रही है, वहीं दिन में गुनगुनी धूप लोगों को बेहद राहत प्रदान कर रही है। शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इसी तरह का मौसम रहा। राजधानी सहित कई क्षेत्रों में सुबह की शुरूआत धुंध से हुई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पछुआ हवाओं और पहाड़ों से आती सर्द हवा के झोंकों के कारण पारे में और गिरावट दर्ज की जायेगी। प्रदेश में शीत लहर का प्रभाव बना रहेगा। 

इस बीच प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खतरनाक स्थिति में बना हुआ है। ऑटोमेटिक एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग स्टेशन के मुताबिक लखनऊ में अपरान्ह चार बजे यह केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज में 313, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में अपरान्ह तीन बजे 360 और लालबाग दयानिधान पार्क में 347, कानपुर (नेहरूनगर) में 390, वाराणसी (अर्दली बाजार) में 337, गाजियाबाद (वसुन्धरा यूपीपीसीबी) में 401, नोएडा के सेक्टर 62 में 297 व सेक्टर 125 यूपीपीसीबी में 373, मुरादाबाद (लाजपत नगर) में 439 और आगरा (संजय पैलेस) में अपरान्ह तीन बजे 343 दर्ज किया गया। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसके साथ ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य बंगाल की खड़ी और हिन्द महासागर पर देखा जा सकता है। एक चक्रवती सिस्टम भी मध्य बंगाल की खड़ी और हिन्द महासागर पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा लक्षद्वीप और आस पास के क्षेत्रों से हो कर गुजर रही है। एक और चक्रवती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण असम पर देखा जा सकता है।

बीते चौबीस घण्टों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक दो स्थानो पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु पर एक दो स्थानो पर बहोत हल्की बारिश हुई। उत्तरी पहाड़ियों और साथ ही उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों पर शीतलहर की स्थिति प्रचलित थी। धुंध भी उत्तर पश्चिमी और पूर्वी भारत पर देखा गई।

अगले चौबीस घण्टों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से एक या दो स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण तमिलनाडु और केरल के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चेन्नई में भी हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन और रात दोनों तापमानों में मामूली वृद्धि देखी जाएगी। उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Close