खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

एंबुलेंस में जानवर ले जाने पर , तोड़फोड़

मुंबई, 15 अप्रैल (हि.स.)। जलगांव से औरंगाबाद के बूचड़खाने जानवरों को ले जा रहे एक एंबुलेंस को एमआईडीसी इलाके में नाराज लोगों ने रोककर तोड़फोड़ कर दी। एंबुलेंस से जानवरों को नीचे उतारने पर उसमें दो मृत पाए गए। शेष जानवरों को नजदीकी आरसी बाफना गौशाला भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जलगांव एमआईडीसी क्षेत्र से औरंगाबाद की ओर एक एंबुलेंस तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी बीच उसने एक रिक्शा को ठोकर मार दिया। रिक्शा चालक ने एंबुलेंस को रोक लिया और लोग वहां जमा होने लगे। इसी बीच किसी ने देखा कि एंबुलेंस में जानवर भरे हुए हैं। खबर लगते ही वहां गौभक्त जमा होने लगे और उन्होंने जानवरों को नीचे उतारा तो दो जानवर मृत पाए गए। मौका पाकर एंबुलेंस का चालक फरार हो गया।

महाराष्ट्र : दहेज़ की बलि चढ़ी किसान की यह बेटी , की आत्महत्या

समय पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शांति बनाएं रखने को कहा और एंबुलेंस को पुलिस थाने में जमा करवा दिया। पुलिस ने ड्राइवर की खोजबीन शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अब तक बूचड़खानों के लिए जानवरों की तस्करी ट्रक, ट्रेलर, ट्रैक्टर और कारों से ही करते हुए देखा गया है। पहली बार एंबुलेंस से जानवरों को ले जाते देखा गया है।

Related Articles

Back to top button
Close