उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

एनटीपीस ब्वायलर कांड : प्रमुख सचिव गृह ने 26 श्रमिकों के मौत की पुष्टि की

लखनऊ, 02 नवम्बर (हि.स.)। एनटीपीसी उंचाहार की छठी यूनिट में बुधवार को हुए विस्फोट मामले में गुरुवार की सुबह तक मृतकों की संख्या 26 हो चुकी है। यह जानकारी प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने दी है। 

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ऊंचाहार की छठी यूनिट में बुधवार शाम करीब 3ः30 बजे बिजली उत्पादन के दौरान बॉयलर में विस्फोट हो गया। दो सौ से ज्यादा श्रमिक, कर्मचारी व अधिकारी दहकती राख की बूरी तरह से झुलस गए थे। तो वहीं गुरुवार की सुबह तक इस कांड में 26 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। 100 से ज्यादा घायलों को जिले के आसपास अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत बेहद गंभीर है। इतना ही बुधवार को हुए हादसे में गर्म राख के कारण मलवे को हटाया नहीं जा सका था, लेकिन गुरुवार की सुबह ठंड पड़ी राख को हटाने के दौरान कई मजदूर के शव मिले तो कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल कराया गय है।

यहीं नहीं अभी बड़ी संख्या में श्रमिकों के राख में दबे होने की आशंका हैं। घायलों में एनटीपीसी के तीन एजीएम भी शामिल हैं। मृतकों में उत्तर प्रदेश, बिहार, छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लोग शामिल हैं। कुछ लोगों के शवों की शिनाख्त करा ली गई है तो अन्य मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। 

Related Articles

Back to top button
Close