Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र – अरब समुद्र तट पर मिली विशालकाय व्हेल मछली, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वसई – पालघर जिला के वसई, पश्चिम के सुरुचि बाग के समीप बेनापट्टी तट पर एक व्हेल मछली मृत अवस्था में पाई गई. यह व्हेल मछली 35 फीट लंबी और 12 फीट चौड़ी है. ऐसा पहली बार है जब वसई के तट पर इतनी बड़ी विशालकाय व्हेल मछली मिली है. जिसकी खबर लगते ही बड़ी संख्या में वसई के नागरिक उसे देखने के लिए उमड़ पड़े.

इसकी सूचना जैसे ही वसई पुलिस को मिली, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और वसई विरार मनपा को दी. जिसके बाद तीनों प्रशासन ने उस व्हेल मछली का पंचनामा कर उसकी कोशिकाओं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बुधवार को मनपा के सहयोग से मछली को किनारे पर दफना दिया गया. उसके शरीर पर घाव के निशान मिले है.

देखे विडियो ……..

व्हेल की मौत किस वजह से हुई हैं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. बताया जा रहा है कि इससे पहले जुलाई 2019 में पालघर जिले के समुद्र तट पर 40 फुट लंबी व्हेल का शव मिला था.

Tags

Related Articles

Back to top button
Close