खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

किसानों के समर्थन में उतरी शिवसेना ने रास्ता किया जाम .

मुंबई, 04 जून : किसानों की हड़ताल को समर्थन देते हुए शिवसेना ने चालीसगांव रोड से चौफुली तक रास्ता रोको आंदोलन करते हुए सरकार के विरोध में नारेबाजी की। शिवसैनिकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक किसानों की सारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक तीव्र आंदोलन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिवसेना सरकार में शामिल होने के बावजूद सरकार विरोधी मोर्चे में शामिल होती रहती है।

गौरतलब है कि अपनी कई मांगों को लेकर महाराष्ट्र के किसानों ने गुरुवार एक जून से आंदोलन शुरू किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को किसान नेताओं से बातचीत करते हुए कहा था कि अक्टूबर तक किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा, जिसके चलते शनिवार से कई जगहों पर किसानों ने आंदोलन पीछे ले लिया था।

इसके बावजूद किसान अब भी हड़ताल पर हैं और किसानों की मांगों को लेकर शिवसेना सड़क पर उतर रही है। चालीसगांव चौफुली पर हिलाल माली, पंचायत समिति के पूर्व सभापति कैलास पाटिल समेत कई शिवसैनिकों ने रास्ता रोको आंदोलन करके सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की है। कृषि मंडी पर किसानों की हड़ताल का बड़ा बुरा असर पड़ रहा है। धूलिया में कृषि उपज मंडी इलाके में रोजाना 700 से 800 बोरियां मक्का पहुंचता है पर आज मात्र 40 बोरियां ही मक्का आया। किसानों ने सब्जियां और दूध रास्ते पर फेंककर अपना विरोध जताया है।

यह भी पढ़े : महारष्ट्र : किसानों की हड़ताल हुई हिंसक, पुलिस ने की हवा में गोलीबारी व लाठीचार्ज

Related Articles

Back to top button
Close