खबरेजम्मू

कश्मीर घाटी और लद्दाख में हिमस्खलन की चेतावनी.

जम्मू, 28 जनवरी =  श्रीनगर के न्यूनतम तापमान के एक बार फिर जमावट बिंदु के कुछ दर्जे नीचे चले जाने के साथ ही प्रशासन ने कश्मीर घाटी तथा लद्दाख में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

प्रशासन ने पहाड़ी इलाकों जैसे बारामूला, कुपवाडा, कुलगाम, गांदरबल, शोपियां, अनंतनाग, लेह तथा करगिल जिलों में लोगों को चेतावनी दी है कि वह तक तक अपने घरों से बाहर न निकलें जब तक अगला आदेश जारी नहीं दिया जाता। जिला मजिस्ट्रेट ने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि सभी प्रभावित जिलों का मुआयना कर बचाव तथा राहत सुविधाएं लोगों को पहुंचाई जाएं। इसी बीच घाटी में आए बर्फीले तूफानों में अब तक 15 जवानों समेत 21 लोग मारे जा चुके हैं तथा कई घर भी तबाह हुए हैं।

इसी बीच श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 0.8 , पहलगाम तथा गुलमर्ग का शून्य के नीचे 0.1 तथा शून्य के नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का तापमान शून्य के नीचे 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8.6, कटरा 7.6, बटोत 4.2, बनीहाल 0.5 तथा भद्रवाह का 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी बीच राज्य में शाीतलहर लगातार जारी है जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।

Related Articles

Back to top button
Close