खबरेहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस बुद्विजीवी विभाग के राजेंद्र कुमार महासचिव नियुक्त.

शिमला, 30 जनवरी=  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने राजेन्द्र कुमार को प्रदेश कांग्रेस बुद्विजीवी विभाग का महासचिव नियुक्त किया है।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

प्रवक्ता के अनुसार सुक्खू ने ब्लाॅक किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस नारकण्डा की कार्यकारिणी का अनुमोदन भी तत्काल प्रभाव से कर दिया है। प्रताप भैक को इसका अध्यक्ष तैनात किया गया है, जबकि सचिन कंवर, कुसुम नालवा, राजू राही, रजनीश चौहान, दिनेश ठाकुर व राजेन्द्र बाली को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिवों में राकेश खाची, हरीश ठाकुर, प्रताप चन्द, राम लाल, कमलेश कैंथला, महावीर श्याम व रोहित चौहान शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Close