Home Sliderदेशनई दिल्ली

कांग्रेस सांसदों ने हेगड़े के बयान पर गांधी प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (हि.स.)। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर के बाहर जीएसटी और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार हेगड़े द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि खबरों के अनुसार, अनंत हेगड़े ने हाल ही में कर्नाटक के कोप्पल जनपद में एक समारोह में कथित तौर पर कहा था कि ‘जो लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष और बुद्धिजीवी मानते हैं उनकी अपनी कोई पहचान नहीं होती और वे अपनी जड़ों से अनजान होते हैं।

भाजपा संविधान को बदलने के लिए सत्ता में आई है।’ उनके इसी बयान के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने उच्चसदन (राज्यसभा) में अनंत हेगड़े के ‘सेक्युलरिज्म’ पर दिए बयान से ये कहते हुए किनारा कर लिया था कि हम संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं, सरकार हेगड़े के विचारों का समर्थन नहीं करती है। इसी सिलसिले में कांग्रेस सांसदों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
Close