Home Sliderखबरेपश्चिम बंगालराज्य

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अपील के बाद पहाड़ पर खत्म हुई हड़ताल

कोलकाता, 27 सितम्बर (हि.स.)। पूरे राज्य में पहली कक्षा से ही बच्चों पर बांग्ला भाषा को थोपने के मुख्यमंत्री के फरमान को आधार बनाकर पहाड़ पर पृथक गोरखालैंड की मांग पर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल अंततः बुधवार को खत्म हुई। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अपील पर गोजमुमो ने बुधवार क हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। दरअसल मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गोजमुमो के नाम चिट्ठी भेजी थी। इसमें कहा गया है कि लोकतंत्र में किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए होता है। 

उन्होंने विमल गुरुंग के नाम से अपील करते हुए कहा है कि पूजा के मौसम को देखते हुए पहाड़ पर हड़ताल खत्म करना लोगों के हित में है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में आह्वान किया है कि 15 दिनों के भीतर केंद्रीय गृहसचिव पहाड़ के मुद्दे को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद गोजमुमो ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि पहाड़ पर गत 12 जून से जारी बंद के बाद अब तक हिंसा में 11 लोगं की जान चली गई है। विमल गुरुंग द्वारा जारी हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद पहाड़ पर सभी दुकानें खुली व यातायात भी सामान्य रहा। 

Related Articles

Back to top button
Close