उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने भाजपा मुख्यालय में सुनीं जनसमस्याएं

लखनऊ, 04 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना गुरूवार को जनता की समस्याओं के निस्तारण में जुटे। संगठन और सरकार के समन्वय से जबावदेही सुनिश्चित करते हुए जनता के दरबार में जनसेवकों की हाजिरी अनवरत जारी है।

प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन ने बताया कि भाजपा दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। गरीब कल्याण वर्ष में जनप्रतिनिधि जनसेवक के रूप में जनता के दरबाद में हाजिर हैं। उन्होंने कहा कि जनता में सत्ता परिवर्तन के साथ ही व्यवस्था परिवर्तन का भी आभास हो, इसी ध्येय के साथ सरकार और संगठन जनता की सेवा में लगा हुआ है।

बिहार से आतंकी आबी हुसैन गिरफ्तार

प्रवक्ता चन्द्रमोहन ने बताया कि कबीना मंत्री सतीश महाना ने 166 लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए जुटे। इस दौरान जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए। संबंधित मंत्रालयों को भी शिकायतें भेजी गई।

Related Articles

Back to top button
Close