उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कोहरे की धुंध में डीएम ने किया ध्वजारोहण

हमीरपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाने के लिये शपथ दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर सपूतों को याद करते हुये कहा कि उन्हीं के बलिदान से हमें आजादी मिली है। 

समूचे जनपद में गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोहरे की धुंध में यहां जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। सर्दी के बावजूद गणतंत्र दिवस का जज्बा हर अधिकारी व कर्मचारियों में देखा गया। वीर सपूतों को याद करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना चाहिये ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जो जिस पद में कार्यरत है उसे पीड़ित लोगों की समस्या प्राथमिकता पर सुननी चाहिये। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

शहीद पार्क में क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के दो आश्रितों को जिलाधिकारी ने शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। समारोह में अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, एसडीएम सदर राहुल यादव, डिप्टी कलेक्टर वीर बहादुर यादव, खनिज अधिकारी केके राय, विजय भूषण तिवारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इधर सीएमओ डा.सीपी कश्यप ने ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत में अध्यक्ष वंदना यादव ने ध्वजारोहण किया। जिले के अन्य विद्यालयों व विभागों व व्यापारियों संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस की धूम मची रही। 

Related Articles

Back to top button
Close