खबरेदेशनई दिल्ली

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ़्तार, अगले दो दिन 14 ट्रेनें रहेंगी रद्द.

नई दिल्ली, 09 जनवरी =  जबरदस्त ठंड के साथ ही पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में छाए घने कोहरे की वजह से 41 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, तो 3 रद्द कर दी गई हैं और 9 का समय बदल दिया गया है। मंगलवार और बुधवार को भी 7 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

कोहरे की वजह से कई जगहों पर जीरो विजिबिलिटी है। इसी वजह से रेल यात्रा प्रभावित हो रही है। सोमवार को 12723 हैदराबाद- नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस, 22416 नई दिल्ली- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस। 22409 आनंद विहार – भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, 12332 जम्मू तवी – हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, 15484 दिल्ली जं – अलीपुर द्वार महानंदा एक्सप्रेस, 12,715 नांदेड़ – अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस, 12587 गोरखपुर – जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस, 12592 यशवंतपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 22406 आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर गरीब रथ, 14626 फिरोजपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12391 राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, 13239 पटना – कोटा एक्सप्रेस, 22,823 भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12368 आनंद विहार टर्मिनल – भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12310 नई दिल्ली – राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस, 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12615 चेन्नई सेंट्रल-दिल्ली सराय रोहिल्ला जीटी एक्सप्रेस, 12721 हैदराबाद डेक्कन- हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस, 22,445 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।

इसके अलावा पहले से निर्धारित 12724 नई दिल्ली- हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस, 15,098 जम्मू तवी – भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस, 14,649 जयनगर – अमृतसर सूर्ययमुना एक्सप्रेस, 12,392 नई दिल्ली – राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, 13240 कोटा – पटना एक्सप्रेस, 22,824 नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, 22,446 अमृतसर- कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को भी मंगलवार के लिए रद्द कर दिया गया है।

इसके साथ ही बुधवार को निर्धारित 12716 अमृतसर – नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस, 12626 नई दिल्ली – त्रिवेन्द्रम मध्य केरल एक्सप्रेस, 22415 विशाखापट्टनम – नई दिल्ली आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, 12802 नई दिल्ली – पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12616 दिल्ली सराय रोहिल्ला – चेन्नई सेंट्रल जीटी एक्सप्रेस, 12722 हजरत निजामुद्दीन – हैदराबाद डेक्कन दक्षिण एक्सप्रेस, 12862. हजरत निजामुद्दीन – विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया है।

तना ही नहीं घने कोहरे की वजह से रेलवे ने 64 ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें अब एक महीने तक पटरी पर नहीं दौड़ेंगी। ट्रेनें देरी से चलने और रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्री कड़ाके की ठंड में रेलवे प्लेटफॉर्म पर इंतजार करने पर मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button
Close