Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल को छठी लाइन में बैठाने से मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली, 26 जनवरी (हि.स.)। 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मिले स्थान परकांग्रेस ने आपत्ति जताई है| दूसरी तरफ पार्टी का यह भी कहना है कि इस बात से पार्टी को फर्क नहीं पड़ता की राहुल कहां बैठे हैं। 

गणतंत्र दिवस समारोह में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। उन्हें छठी लाइन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के साथ बैठे देखा गया। कांग्रेस ने गुरुवार को आपत्ति जताई थी कि कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए सोनिया गांधी को हमेशा आगे की लाइन में बैठाया जाता रहा है| ऐसे में राहुल को अध्यक्ष बनने के बाद पीछे की सीट देना परंपरा के खिलाफ है। 

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी सरकार की ओछी राजनीति जग जाहिर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अहंकारी शासकों ने सारी परंपराओं को दरकिनार करके पहले चौथी पंक्ति और फिर छठी पंक्ति में जान-बूझकर बिठाया। हमारे लिये संविधान का उत्सव ही सर्व प्रथम है।’’

कांग्रेस ने कल पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को चौथी पंक्ति में बैठने के निमंत्रण पर ऐतराज जताया था। कांग्रेस ने इसे केंद्र की मोदी सरकार की सस्ती और ओछी राजनीति करार दिया था। हालांकि कुछ हलकों से यह सवाल उठने लगा कि देश जब राष्ट्रीय पर्व बना रहा है, ऐसे में कांग्रेस की ओर बैठने को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं है। 

यूपी : राष्ट्रगान नहीं गायेंगे, इस्लाम इजाजत नहीं देता: मदरसा संचालक

ऐसे में प्रेसवार्ता कर मीडिया को राहुल को चौथी लाइन में सीट दिए जाने की जानकारी देने वाली कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रियंका का कहना कहना है कि राहुल को कहां बैठने का स्थान दिया गया है यह महत्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम उस भावना का भी जश्न मनाते हैं जिसके चलते हमें गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के समय बहुमत होने पर भी अन्य विचार रखने वालों को सम्मान दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम देखते हैं कि मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है| वर्तमान सरकार अपने अहंकार में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को सम्मान और शिष्टाचार नहीं दे रही है। न सिर्फ कांग्रेस बल्कि देश को सरकार की छोटी सोच का एहसास होना चाहिए।’’ प्रियंका ने कहा कि फिर भी कांग्रेस अध्यक्ष इसमें शामिल हुए हैं। यह छोटी बातें हमें कमजोर नहीं करेंगी बल्कि हमें और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी। 

Related Articles

Back to top button
Close