खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

गतिमन्द व मतिमंद बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन

वसई (आर एन सिंह) वसई विरार शहर महानगर पालिका प्रभाग ” एच” अंतर्गत क्रिसमस के उपलक्ष्य में सूर्योदय ट्रस्ट द्वारा संचालित गतिमन्द व मतिमंद बच्चों के लिए टर्निंग प्वाइंट प्योर वेज की ओर से क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया। 
ज्ञात हो कि ट्रस्ट संचालित विद्यालय का आरंभ वर्ष 2010 में मात्र 6 बच्चों के साथ किया गया था, जहाँ आज वर्तमान में 44 बच्चों का मार्गदर्शन विद्यालय की प्रिंसिपल स्नेहा भावसार के नेतृत्त्व में निःशुल्क किया जा रहा है। क्रिसमस पार्टी का आयोजन शनिवार, सुबह 11.00 से 2.00 बजे तक किया गया। क्रिसमस पार्टी के दौरान बच्चों के लिए केक और उपहार के साथ ही भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी। जिसका बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। पार्टी के मुख्य आयोजन टर्निंग प्वाइंट प्योर वेज के संचालक रौशन नाईक व अमित शाह द्वारा किया गया। संचालक ने बताया कि यह कार्यक्रम टर्निंग प्वाइंट के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रखा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close