खबरेदेशनई दिल्ली

गोवा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी.

नई दिल्ली, 12 जनवरी =  कांग्रेस ने गुरुवार को गोवा विधानसभा की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के चुनाव 4 फरवरी 2017 को होने हैं। इससे पहले भाजपा ने भी गुरुवार को ही 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
कांग्रेस पार्टी गोवा विधानसभा में बिना किसी गठबंधन के अकेले ही चुनाव लड़ना चाहती है। इससे पहले गोवा में हालात का आकलन करने गये कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया था।

उधर गोवा के स्थानीय नेताओं ने इसका पुरजोर समर्थन किया है कि धर्मनिरपेक्ष दलों के बीच वोटों के विभाजन को रोकने के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन करना समय की जरूरत है।

पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक गोवा विधानसभा सीट मंद्रेम से दयानंद सोपते उम्मीदवार हैं जबकि भाजपा ने इस सीट से लक्ष्मीकांत यशवंत परेसकर को उतारा है। परनेम (एससी) से विकेश हसोतिकर उम्मीदवार हैं जो भाजपा के राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के खिलाफ खड़े हुए हैं। बिचोलिम सीट से मनोहर श्रीरोधकर चुनाव लड़ेंगे इस सीट से भाजपा ने राजेश तुलसीदास पटनेकर को उतारा है। थिविम से निकांत हालांकर भाजपा के किरण कांदोलकर के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। तेलेंगांव से जैनिफर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

अलदोना से अमरनाथ पनाजीकर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं जो भाजपा के ग्लेन सूजा टिकलो के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सेंट आंद्रे सीट से कांग्रेस के फ्रांसिको सिलवेरा उम्मीदवार हैं, जो भाजपा के रामाराव सूर्या नाइक वाघ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सेंक्यूलिम सीट से धर्मेंश संगलानी कांग्रेस उम्मीवार हैं जो भाजपा के डॉ प्रमोद पांडुरंग सावंत के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। पोरवोरिम से प्रताप सिंह राणें कांग्रेस उम्मीदवारा है जो भाजपा के गुरुप्रसाद पावसकर के खिलाफ लड़ेंगे। वालपोई सीट से विश्वजीत राणे को कांग्रेस ने उतारा है। पोंडा से कांग्रेस उम्मीदवार रवि नाईक हैं। सिरोदा सीट से सुभाष सिरोड़कर कांग्रेस के उम्मीवार हैं, वहीं इस सीट से महादेव नारायण नाईक भाजपा उम्मीवार हैं। मरकिम सीट से उर्मिला नाइक कांग्रेस उम्मीदवार हैं जो भाजपा उम्मीद प्रदीप पुंडालिक शेट के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। मोरमूगांव से कांग्रेस उम्मीदावार संकल्प आमोनकर हैं, वहीं भाजपा ने इस सीट से मिलिंद सगुण नाईक को टिकट दिया है।

डाबोलिम सीट से कांग्रेस ने फ्रांसिसको जॉर्ज को टिकट दिया है| इस सीट से भाजपा के मोविन मैनुएल गोदिन्हो चुनाव लड़ेंगे। कोर्टालिम सीट से गिलबर्ट मैरिनो कांग्रेसे के उम्मीदवार हैं, जो भाजपा के एलीना मातांही सल्दांहा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। नूवेंम सीट से विल्डफ्रेड डिसूजा चुनाव लड़ेंगे। कूनकोलिम विधानसभा सीट से कलैफेसियों डायस कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। विलिम सीट से फिलिप नैरी रोड़रिम्स कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। क्यूपेम सीट से चंद्रकांत कवालेकर को कांग्रेस ने टिकट दिया है। वह भाजपा उम्मीदवार प्रकाश शंकर विलिप के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने कूरचोरेम सीट से रोसारिया फर्नाडिस भाजपा उम्मीदवार सुभाष उर्फ राजन काशीनाथ नाइक के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। संवोर्दम सीट से कांग्रेस के शंकर कलापालेकर भाजपा के गणेश चंद्रू गांवकर के खिलाफ लड़ेंगे। कांनाकोना सीट से इसिडोर फर्नाडिस चुनाव लड़ेंगे। वालपोई सीट से कांग्रेस नेता विश्वजीत राणें को टिकट मिला है।

Related Articles

Back to top button
Close